गिलोय के फायदे- Giloy Benefits in Hindi

इस लेख में हम जानेंगे गिलोय के फायदे Giloy Benefits in Hindi के बारे में।  साथ ही हम गिलोय Guduchi खाने का तरीका फीवर के लिए How to use Giloy in Fever भी जानेगे ।  गिलोय का उपयोग इम्युनिटी को बढ़ाने में भी Giloy Benefits in Hindi किया जाता है। गिलोय जूस के भी वही फायदे है जो गिलोय Giloy Benefits in Hindi चूर्ण या टेबलेट के  होते है 

Giloy Benefits in Hindi

गिलोय का परिचय- What is Giloy in Hindi

  • गिलोय आयुर्वेद चिकित्सा की एक बहुत ही प्रसिद्ध औषधि है जो लगभग हर रोग में उपयोग की जा सकती है।  गिलोय के अमृता भी कहा जाता है क्योंकि इसके के गुणधर्म अमृत के सामान होता है। 
  • इसका  लैटिन नाम टीनोस्पोरा कॉर्डिफोलिया जिसके खेती भी की जाती  है ये पौधे गुडुची-Guduchi in Hindi के नाम से भी जाना जाता है, यह एक शाकाहारी बेल है Menispermaceae से संबंधित है और सामान्य रूप से पर्णपाती पाया जाता है।
  • सूखे जंगल या बरसात के मौसम में ये आपको अपने आस - पास ही बेल के रूप में फैली हुई पायी जाती है। 

गिलोय के अन्य नाम- Common Name of Giloy in Hindi

हिंदी -गिलोय, गुरुच, गुडुब। नं०-गुलंच, पालो (सत्त्व) । मo गुलवेल, गुरुड़ देलगिलो । क०-गरुडवेल । मला-अम्रितु । गोआ-अमृतवेल । क०-गिलोय, गिलोय । अ० गिसलोट क०-अभरदवल्ली, अमृत वल्ली । ते०-तिप्पतीगे । ता०-शिन्दिलकोडि, लैटिन नाम -Tinospora Cordifolia

गिलोय के आयुर्वेदिक गुण- Ayurvedic Property Giloy in Hindi

काश्मरी तुवरा तिक्ता वीर्योष्णा मधुरा गुरु। दीपनी पाचनी मेध्या भेदिनी भ्रमशोषजित्। दोपतृष्णाऽऽमशुलाशाविषदाहज्वरापहा।। सफल बहणं वृष्यं गुरु कश्यं रसायनम्। वातपित्ततपारक्तक्षयमूत्रविबन्धनुत। स्वादु पाके हिम स्निग्ध तुवराम्लं विशुद्धिकता हन्याद दाहतृपावातरक्तपित्तक्षतक्षयान ॥

भावप्रकाश

यह त्रिदोषशामक है। स्निग्ध होने से वात; तिक्त, कषाय होने से कफ और पित्त का शमन करती है। गुडूची कृष्टन, वेदनास्थापन, तृष्णानिग्रहण, छर्दिनिग्रहण, दीपन, पाचन, पित्त कारक, अनुलोमन और कृमिघ्न है। इससे आमाशयगत अम्लता कम होती है यह हृदय को बल देने वाली, रक्त-विकार तथा पांडु-रोग में गुणकारी है। खांसी, दौर्बल्य, प्रमेह, मधुमेह में, त्वचा के रोगों में तथा कई प्रकार के ज्वर में उत्तम कार्य करती है।

गिलोय के फायदे- Giloy Benefits in Hindi

गिलोय का सेवन हमारे लिए बहुत फायदेमंद होता है आइये जानते है गिलोय के कुछ महत्वूपर्ण फायदों के बारे में

गिलोय  बुखार में फायदेमंद- Giloy For Fever in Hindi

गिलोय का सेवन बुखार के लक्षणों को कम करने में मदद करता है क्योंकि गिलोय में एंटी-पायरेटिक का गुण पाया जाता है जो कि बुखार के लक्षणों को कम करने में मदद करता है गिलोय को बुखार में जूस के में उपयोग कर सकते है।[1

Giloy Benefits in Hindi

गिलोय बढ़ाये प्लेटलेट्स- Giloy increases Platelets in Hindi

गिलोय का सेवन प्लेटलेट्स के संख्या को बढ़ाने में मदद करता है एक रिसर्च के अनुसार गिलोय का सेवन गिलोय प्लेटलेट्स काउंट को बढाने में मदद करता है।  प्लेटलेट्स को बढ़ाने के लिए गिलोय जूस या गिलोय का चूर्ण उपयोग में लिया जा सकता है।[2

गिलोय मधुमेह में फायदेमंद- Giloy for Diabetes in Hindi

मधुमेह की समस्या में गिलोय का सेवन फ़ायदेमंद होता है। गिलोय मधुमेह में शर्करा की मात्रा को रक्त में नियंत्रित करने में मदद करती है क्योंकि गिलोय में एंटी डायबिटिक को गुण पाया जाता है जो की शर्करा की नियंत्रित करने में मदद करता है।[3]

गिलोय का कैंसर में उपयोग- Giloy Benefits for Cancer in Hindi

कैंसर को फैलने से रोकने के लिए गिलोय का सेवन एक अच्छा उपाय है क्योंकि गिलोय में एंटीकैंसर की क्रिया शीलता पायी जाती है जो की कैंसर को रोकने में मदद करती है।[4

गिलोय बढ़ाये इम्युनिटी- Giloy Increases Immunity in Hindi

यदि आप बार - बार बीमार होते है या फिर आपकी रोगो से लड़ने की शक्ति कमजोर है तो आप गिलोय का सेवन कर सकते है क्योंकि गिलोय में इम्यूनोमॉड्यूलेटरी गुण पाया जाता है जो की आपकी रोगों से लड़ने की शक्ति को बढ़ाता है जिससे आप बार-बार बीमार नहीं होते है।[5

गिलोय लीवर के लिए फायदेमंद- Giloy Good for Liver in  

लीवर संबंधी समस्याओ में गिलोय का सेवन आपको फायदा दे सकता है गिलोय का सेवन लीवर को स्वस्थ्य रखने में सहायता करता है क्योंकि गिलोय में हेपटो-प्रोटेक्टिव की क्रियाशीलता पायी जाती है जो की लीवर की कोशिकाओं को सुरक्षित रखने में मदद करती है।[6]

Giloy Benefits in Hindi

गिलोय यूरिन इन्फेक्शन में लाभकारी- Giloy for UTI

गिलोय का उपयोग यूरिन इन्फेक्शन के लक्षणों को कम करने में किया जा सकता है। गिलोय में पाये जाने वाला एन्टीबैट्रिअल गुण यूरिन के इन्फेक्शन के लक्षणों को कम करने में मदद करता है इस कारण गिलोय के जूस का सेवन यूरिन इन्फेक्शन (UTI) में फायदा करता है।[7]

गिलोय गाउटी आर्थराइटिस में फायदेमंद- Giloy Benefits for Uric acid 

गिलोय का सेवन गाउटी आर्थराइटिस यानि वातरक्त के लक्षणों को कम करता है क्योंकि गिलोय में पाये जाने एंटीइंफ्लेमेटरी और ड्यूरेटिक गुण बढ़े हुए यूरिक एसिड शरीर शरीर से बाहर निकालने में मदद करते है और जोड़ो के दर्द में भी आराम देते है।[8

गिलोय का सेवन ह्रदय के लिए फायदेमंद-Giloy For Healthy Heart in Hindi

गिलोय का सेवन हृदय को स्वस्थ्य रखने में मदद करता है क्योंकि गिलोय में कार्डिओ-प्रोटेक्टिव का गुण पाया जाता है जो की हृदय को स्वस्थ रख कर उसकी नियमित क्रियाशीलता को बनाये रखता है। हृदय को स्वस्थ्य रखने के लिए आप गिलोय जूस का सेवन कर सकते है।[3

गिलोय को लेने का तरीका  - How to Use Giloy in Hindi

गिलोय को लेने के बहुत से तरीके है क्योंकि गिलोय अनेक रूपों में मिलती है आइये जानते है गिलोय के उपयोग के तरीके

  • गिलोय का जूस-गिलोय को लेने का सबसे अच्छा और आसान तरीका है। जूस के रूप में उपयोग करना. चिकिसक के द्वारा बतायी गयी मात्रा में लेकर उसमे पानी मिलाकर सुबह नाश्ते से पहले ले।
  • गिलोय का चूर्ण -गिलोय का चूर्ण के रूप में उपयोग कर सकते है बाजार में चूर्ण आसानी से मिल जाता है इस चूर्ण को शहद या पानी के साथ चिकित्सक के द्वारा बतायी मात्रा में दिन में एक से दो बार ले। 
  • गिलोयघन वटी -गिलोय को वटी या गोली के रूप में भी उपयोग किया जा सकता है। बाज़ार में गिलोय की गोली गिलोयघन वटी के नाम से मिलती है जिसको चिकित्सक द्वारा बतायी गई मात्रा में पानी व शहद से ले सकते है। 

गिलोय जूस और आँवला जूस लेने का तरीका- How to Take Giloy Juice and Amla Juice

गिलोय जूस और आँवला जूस को लेना बहुत ही आसान है आइये जाने ते है इनको कैसे लेते है

  • दोनों जूस को चिकित्सक द्वारा बतायी गई मात्रा में ले
  • दोनों को एक -दुसरे के साथ अच्छे से मिला ले
  • फिर इसमें जूस की मात्रा के अनुसार समान मात्रा में पानी मिला ले
  • फिर इस मिश्रण को नाश्ते के पहले ले बेहतर परिणाम के लिए

(Visited 219 times, 1 visits today)

Dr.Sourabh Sahu

BAMS PGDYT Ayurveda Physician Reg.No.50388 Experience: 10years

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *